IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लायंस क्लब भरथना द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

आपसे निवेदन है कि कृपया इस कार्यक्रम की खबर अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भरथना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भरथना द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026, दिन शनिवार को प्रातः 9 बजे विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में लायंस क्लब भरथना के पदाधिकारी एवं सदस्य उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे।

लायंस क्लब भरथना के सचिव लायन अंशु सिंह ने क्लब के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश के गौरव, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

लायन अंशु सिंह
सचिव, लायंस क्लब भरथना

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button