IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी/बिक्री के रोकथाम के दृष्टिगत नेपाल बॉर्डर के समीप की जा रही

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी/बिक्री के रोकथाम के दृष्टिगत नेपाल बॉर्डर के समीप की जा रही चेकिंग के क्रम में एक नफर अभियुक्त अमरनाथ केवट पुत्र मल्हार केवट उम्र करीब 21 वर्ष निवासी सादौनी बाजार थाना रूपनदेही जिला रूपनदेही नेपाल राष्ट्र के पास से PROXYCO SPAS 145 कैप्सुल, PROXIMEC SPAS कैप्सुल 233 कैप्सुल, NITRAVET-10- 10 HLDLE (प्रत्येक पत्ता 15 टेबलेट) नाजायज नशीली दवा कुल 528 कैप्सुल/टेबलेट व एक अदद मोटर साइकिल संख्या लु 8 प 116 बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 069/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

• बरामदगी:
o PROXYCO SPAS (145 कैप्सुल)
o PROXIMEC SPAS (233 कैप्सुल)
o NITRAVET-10 (10 पत्ता, प्रत्येक में 15 टेबलेट)
o (कुल 528 नाजायज नशीली दवा/कैप्सुल/टेबलेट)
o एक अदद मोटर साइकिल (संख्या: लु 8 प 116)

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
• अमरनाथ केवट पुत्र मल्हार केवट
• उम्र: करीब 21 वर्ष
• पता: निवासी सादौनी बाजार, थाना रूपनदेही, जिला रूपनदेही (नेपाल राष्ट्र)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव
2. उ0नि0 अजीत कुमार भारती
3. का0 गौरव कुमार सोनकर
4. का0 राहुल कुमार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button