ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News दैनिक संदेश रिपोर्टर गोवर्धन सिंह फिर 108 में गूंजी किलकारी

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

डग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक प्री डिलीवरी केस मरीज रंजीता पत्नी गोवर्धन सिंह उम्र 20 साल को सांस लेने में दिक्कत और उच्च रक्त चाप के कारण मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के लिए रेफर किया गया था जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डग लोकेशन की 108 एंबुलेंस जनाना हॉस्पिटल झालावाड़ लेके जा रही थी लेकिन डग से 5किमी दूर सारंगाखेड़ा तक पहुंचने पर मरीज को गाड़ी में ही अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके कारण रास्ते में ही गाड़ी को रोड साइड लगाकर पायलट आशीष जोशी और महिला के परिजनों के सहयोग से ईएमटी सत्येंद्र कुमार नागर ने महिला की सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी करवायी जिसमे महिला ने स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया जिनको 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीमंडी लाकर भर्ती करवाया जहां जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button