Chhattisgarh News कैबिनेट की बैठक में मांगे पूरी ना होने से आंदोलनरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कर्मी हुए मायूस

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर आज संपन्न हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के नियमितीकरण की मांगों के पूरे होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं होने से प्रदेश के 3000 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मायूस हो गए हैं। अपनी नियमितीकरण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बीते चुनाव के समय खुद कांग्रेस के घोषणा पत्र में संविदा तथा स्वास्थ्य कर्मियों के नियमितीकरण की बात संकल्प पत्र में रखी गई थी। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भी अभी तक नियमितीकरण नहीं होने से स्वास्थ्य और संविदा कर्मचारी आंदोलन पर हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि आज संपन्न हुई बैठक में आंदोलनरत कर्मचारियों की मांग पर सरकार विचार कर उस पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाएगी। इसके कारण सभी आंदोलनरत कर्मचारियों का ध्यान आज संपन्न हुई बैठक की ओर लगा हुआ था। बैठक खत्म होने के बाद इस बाबत कोई जानकारी सामने नहीं आने से प्रांताध्यक्ष प्रफुल पाल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रकोष्ठ ने बताया कि आंदोलनरत कर्मचारी अपने आंदोलन को और तेजी से चलाने के मूड में दिखाई दे रहे हैं जब तक हमारी मागो पर अमल नहीं किया जाता अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
सरगुजा जिला के समस्त उपस्वास्थ्य केन्द्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 127 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लगातार आंदोलन में डटे हुए जब तक इनकी माँग पूरी नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिये हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं वर्तमान समय में बारिश के वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं और स्वास्थ्य सेवा के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,इनके आंदोलन में जाने से लोग डिलीवरी जैसे केस गाँव से सीधे जिला अस्पताल पहुँच रहे हैं जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे लोगों को अम्बिकापुर का दौड़ लगाना पड़ रहा है जिससे ग्रामीण को आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है।आंदोलन में संघ के जिलाध्यक्ष करिश्मा केरकेट्टा,सचिव वर्षा तिर्की, मीडिया प्रभारी आरती सिंह, ब्लॉक संयोजक एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष सहित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में आंदोलन को जारी रखा गया है।
Subscribe to my channel