IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के थाना मानपुर  पुलिस ने मानपुर पुलिस की कार्यवाही, छेडछाड के आरोपी को भेजा गया जेल,

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

प्रार्थी के लिखित शिकायत आवेदन जिस पर लेख था कि गांव के भुनेश्वर उत्तम साय मलिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम नागूरटोला थाना कोहका का जो पीडिता को साथ लेकर मानपुर आया हुआ था दोनो ग्राम कुम्हारी जा रहे थे, आरोपी द्वारा जबकसा व ईरागांव के मध्य जंगल में मौके का फायदा उठाते हुये पीडिता के हाथ बाह को पकडकर छेडछाड किया पीडिता के मना करने पर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर से सिर पर वार किया जिससे पीडिता बेहोश हो गयी । आरोपी भुनेश्वर पिता उत्तम साय मलिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम नागूरटोला थाना कोहका पीडिता को वही छोडकर फरार हो गया, पीडिता रात भर बेहाशी के हालत में पडी रही सुबह होश में आने पर ईरागांव तालाब के पास पहुची थी तब आने जाने वाले लोगो के माध्यम से वाहन 112 से अस्पताल मानपुर लाया गया, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक – 36/2023 धारा 354, 354-क, 294, 323, 506(B) भादवि 8 पोस्को एक्ट कायम कर आरोपी को पता तलाश में लिया गया, पुलिस अधीक्षक महोदया जिला मोहला मानपुर अं चौकी श्रीमति रत्ना सिंह ( भा.पु.से. ) के निर्देशन , अति . पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनु० अधि० मानपुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना मानपुर बल एवं थाना कोहका के बल द्वारा आरोपी को तलाशने उसके सकुनत पर गये थे, जहां वह नहीं मिला, मुखबिर से सूचना प्राप्त होने उपरांत मानपुर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकडे, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोहका उप निरीक्षक रविशंकर डहरिया , सउनि कार्तिक चंद्रवंशी, सउनि नरेंद्र भण्डारी, प्र0आर0 339 डीगेश्वर नेताम, प्र0आर0 636 हेमेद्र सिन्हा, आर0 476 मेहर सिंह भंडार !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button