
रिपोर्टरअंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात
अहमदाबाद शहर पुलिस कमिश्नर के कार्यालय से थोड़ी दूरी पर सुबह-सुबह स्टेट मोनिटरिंग सेल द्वारा अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जी आर गढ़वी को स्पेशल ब्रांच में ट्रांसफर किया गया है साथ ही डी स्टाफ पीएसआई सहित डी स्टाफ के सभी पुलिसकर्मियों को कंपनी में ट्रांसफर किया गया है. मधुपुरा थाना क्षेत्र के धोबीघाट में स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने 25 लाख की विदेशी शराब जब्त की है.स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने इस छापेमारी में ट्रक चालक समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इतनी बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जाने के बाद मधुपुरा पीआई सहित डी स्टाफ के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गयी है. सवाल उठाया जा रहा है कि अगर पुलिस कमिश्नर ने पीआई समेत सभी लोगों का तबादला कर दिया है तो पीसीबी शाखा के पुलिसकर्मियों की भी आंखें लाल होनी चाहिए क्योंकि अगर इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब आ रही थी तो पीसीबी शाखा बेखबर क्यों थी. . हमारे सूत्र कह रहे हैं कि पीसीबी शाखा के कुछ पुलिसकर्मी जानबूझकर आंखें मूंदे हुए थे और मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और अगर वाकई ऐसा है तो इसकी उचित जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों का भी तबादला होना चाहिए




Subscribe to my channel