ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनहरियाणा

Haryana News लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्या डॉ कृष्णा आर्या ने अपने 59 वे जन्मदिन को पर्यावरण समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल आज नारनौल में लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्य डॉ कृष्णा आर्य ने अपने 59वे जन्मदिन को पर्यावरण समर्पण दिवस के रुप में मनाया ।और उपस्थित लोगों को 21 पौधे भेंट किए | समाज सेविका एवं पर्यावरण संरक्षक डॉ कृष्णा आर्या ने बताया की वे सन 2000 से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संलग्न हैं और लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ के माध्यम से वे अब तक पंद्रह हजार पौधे नव दम्पतियों, बालिकाओं के जन्मोत्सव पर उनके अभिभावकों के हाथों रोपित करवा चुकी हैं वहीँ मिशन महेंद्रगढ़ अभियान के तहत हजारों पौधे लगाने व् शुभ अवसरों पर भेंट करने के अलावा मेरी तलैया अभियान के तहत लोगों को निरंतर वर्षा का जल संचयन करने हेतु प्रेरित कर रही हैं और इस अभियान के तहत जिले भर में हर गाँव, शहर, खेतों में जल तलैया बनवाकर लाखों लीटर वर्षा का जल संचित कर धरती के गर्भ में समाया जा चुका है | मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्होनें बताया की जून 2022 में तत्कालीन जिला उपायुक्त एवं वर्तमान में हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग निर्देशक डॉ जयकृष्ण आभीर ने इस संगठन की शुरुआत की थी जिसके तहत वाटसप पर जुड़कर हजारों स्वयं सेवकों ने जल को बचाने का जो संकल्प लिया उसके परिणाम स्वरूप सेल्फी विद माय जल तलैया अभियान चलाया और बच्चे, बुजुर्ग, स्त्रीशक्ति व् युवाओं ने जल संरक्षण के जो प्रयास किये वो काबिलेतारीफ हैं | उन्होंने बताया की जल संरक्षण के साथ मिशन महेंद्रगढ़ ने स्त्री सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, पौधारोपन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रचार प्रसार व् सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रयासरत रहा है वही आजकल रक्तदान शिविरों के माध्यम से ब्लैड बैक को निरंतर रक्त दान कर रहा है और स्वास्थ्य जागरूकता कैम्पों के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है | इस अवसर पर उनके साथ ममाज टीम साथी परमानन्द दीवान, डॉ रविन्द्र, वासुदेव, सुशीला देवी, डॉ गीता यादव, ललिता यादव, मीरा वर्मा, गीताबाई सुशीला, सुषमा यादव, सावित्री देवी, वर्षा, मौसम, चीनू , ग्यारसी, सपना, सरोज, अमिता आदि उपस्थित रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button