IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News गहली स्कूल में बेसिक फर्स्ट ऐड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  हरियाणा रेडक्रॉस समिति के दिशा निर्देशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे बेसिक फर्स्ट ऐड जागरूकता अभियान के तहत आज खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गहली में एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट ऐड जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता पवित्रा यादव ने प्राथमिक सहायता से संबंधित विषय सीपीआर, घाव व खून का बहना, जलना और झुलसना, हड्डियों की टूट तथा रोगी को ले जाने की विधियों की पूर्ण जानकारी विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को दी गई। इस मौके पर यातायात थाना प्रबंधक सत्यनारायण ने संबोधित करते हुए कहा कि वाहनों को निर्धारित गति तथा अपनी ही लेन में चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लेन बदले तो इंडीकेटर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारी लापरवाही के कारण ही अधिकांश दुर्घटनाएं होती हैं। हमें वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। इस मौके पर एंबुलेंस बिग्रेड डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव ने रेडकास व सेंट जॉन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डीओसी रमेश सोनी, एबीआरसी रजिता शर्मा, महेन्द्र कुमार, नितेश यादव, सुनीता, राजवंती एवं सभी स्टाफ सदस्य ने संबंधित विषयों पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्या बीना यादव ने सभी उपस्थित जन का धन्यवाद किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button