ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News शिक्षक के कामकाज को लेकर नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला शिक्षक को स्कूल से हटाने की कर रहे हैं मांग

रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा करौली राजस्थान

बालघाट  क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरदेंन में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक द्वारा पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने के आरोपों के संबंध में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए । 3 घंटे तक धरना देने के उपरांत 2 दिन में शिक्षक को स्थानीय विद्यालय से हटाकर अन्यत्र लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को 2 दिन में कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक स्थानीय विद्यालय में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षक गिर्राज मीना को उनके स्कूल से हटाकर दूसरी जगह नहीं लगाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गिर्राज मीना अपने कार्य के प्रति संवेदनशील नहीं है तथा बच्चों की पढ़ाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता है जिसके कारण उनके बच्चों का शैक्षणिक स्तर कमजोर हो रहा है परिणाम स्वरूप बच्चों का भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिक्षक मीना को आगाह कर दिया था बावजूद इसके शिक्षक ने अपनी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पहले ही इस संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर सिंह मीना से वार्ता के दौरान शिक्षक गिर्राज मीना को स्थानीय विद्यालय से हटाने की सहमति बनी थी परंतु शिक्षक गिर्राज मीना ने अपने राजनीतिक रसूख के चलते दूसरे विद्यालय में लगाने के आदेश निरस्त करवा लिए इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय पहुंचे तथा विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे ग्रामीणों को प्रिंसिपल द्वारा समझाईश के काफी प्रयास किए गए परंतु ग्रामीण नहीं माने लगभग 3 घंटे तक चले धरने के बाद प्रिंसिपल द्वारा सीबीईओ से दूरभाष पर ग्रामीणों की बात करवाई जिस पर सीबीईओ ने मामले पर उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श कर विद्यालय हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button