ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक शर्मा ने नगरपालिका में हो रही अनियमितताओ को लेकर मुख्यमन्त्री, मंत्री, सचिव और निदेशक को लिखा पत्र

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू   विधायक रामलाल शर्मा ने नगरपालिका में हो रही अनियमितताओ को लेकर मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत, स्वायत्त शासन मंत्री, प्रमुख शासन सचिव, और डीएलबी निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से विधायक शर्मा ने बताया कि जिन अवेध निर्माण को लेकर नगरपालिका न्यायालय में गई, लेकिन फिर उन प्रकरणों में मोटी राशि वसूल कर एनओसी जारी की गई, नगरपालिका द्वारा अवेध निर्माण के पहले नोटिस जारी किए गये फिर मोटी राशि वसूल कर कार्य पुनः शुरू किए गये, पिछले 2 वर्षों में जिन अवेध कार्यों का निर्माण किया गया उनकी भी जॉच हो, नगरपालिका द्वारा अनेकों कृषि भूमि पर पट्टे जारी किए गये, खाँचा भूमि के नाम पर लाखों की वसूली, वार्डो में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएँ, एलईडी लाइटो और तिरंगा लाइटो में करोड़ों का घोटाला, निजी चिकित्सालयों में फ़ायर की एनओसी के नाम पर मोटी वसूली, 10 लाख रुपयों का कचरा ठेका, 14 लाख रुपयों का सफ़ाई ठेका परंतु एक दिन भी सफ़ाई नहीं, डिवाइडर सफ़ाई का ठेका, अंडरपास सफ़ाई कार्य का ठेका परंतु एक दिन भी सफ़ाई नहीं, डीज़ल पेट्रोल में अनियमितता, मुर्दा मवेशी ठेका, नगरपालिका की किसी गाड़ी में जीपीएस नहीं आदि को लेकर मुख्यमन्त्री, मंत्री, सचिव और डीएलबी निदेशक को पत्र लिखा है और नगरपालिका में हो रही अनियमितताओ की उच्च स्तरीय तकनीकी जॉच कमेटी बनाकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की माँग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button