ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जोधपुर में लिया भाग : गोविन्दकुमार

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

जालौर : आईआईएफएल फाउंडेशन के तहत संचालित गांवों में बालिका शिक्षा पर चलाए जा रहे सखियों की बाड़ी केंद्रों की जालोर ओर जोधपुर जिले की दक्षाओं का आज तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जोधपुर में समापन हुआ जिसमें तीनो दिन प्रशिक्षक राज्यलक्ष्मी, मुराद अहमद द्वारा हिंदी गणित अंग्रेजी को सरल से सरल विधि द्वारा केंद्रों पर बालिकाओं को कैसे पढ़ाया जाए ओर सम्बंधित टीएलएम TLM के माध्यम बच्चो को खेल खेल में कैसे पढ़ाया जाए व एम जी एम एल के बारे बताया गया जिसमे बच्चों को स्तर के अनुसार समूह में कैसे पढ़ाया जाए ताकि बच्चा जल्दी से जल्दी सीखे जिसमे जिला प्रबंधक गोविन्द कुमार ने सभी दक्षाओं को कहा गया कि आप सभी इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जो सीखा गया उसको सभी अपने केंद्रों पर बालिकाओं के साथ अच्छे से सारी गतिविधियों को करे ताकि बच्चों का लेवल में सुधार हो और जिसमे अशोक लीलड ने बताया गया कि आज के युग मे बालिका को शिक्षित करना अतिआवश्यक है जिसमे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है जिसमे क्लस्टर हेड बंशीलाल ,रमेश कुमार ओर सभी दक्षाओ ने भाग लिया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button