ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए सौंपी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करूंगा – विश्नोई

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान  

बाड़मेर/ धोरीमन्ना उपखंड के गडरा नेङीनाडी निवासी जगदीश प्रसाद विश्नोई को सुरेंद्र सिंह चान्देसरा के नेतृत्व मे जस्टिस फॉर छाबङा संगठन राजस्थान का बाङमेर जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बताया कि संगठन की विचारधारा का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जिले को नशा व अपराध मुक्त बनाने हेतु निस्वार्थ भाव से लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, विश्नोई ने जानकारी दी कि जस्टिस फॉर छाबङा संगठन राजस्थान को शराब मुक्त व अपराध मुक्त करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहा है । पूर्व विधायक गुरुशरण छाबङा की सोच व विचारधारा पर चलने वाला यह संगठन पूरे राजस्थान में शराब बंदी व अपराध मुक्त के प्रयास कर रहा है। बता दें कि गुरुशरण छाबङा ने राजस्थान मे पूर्णतः शराबबंदी व मजबूत लोकायुक्त की स्थापना के लिए 33 दिन तक अनशन कर देश के लिए व आज की युवा पीढ़ी के लिए अपने प्राण त्याग दिए तब पूर्व विधायक गुरुशरण छाबङा के बेटे गौरव छाबङा ने कहा कि मेरे पिता का त्याग व्यर्थ नहीं जायेगा, आंदोलन जारी रहेगा एवम जोधपुर संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चान्देसरा के नेतृत्व मे बाड़मेर मे जल्द ही जागरूकता अभियान चलाया जायेगा । यह जानकारी धनराज शर्मा ने संवाददाता को दी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button