बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Bihar News जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण, गुणवतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का दिया आदेश

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद को आहार तालिका का पालन करते हुए।गुणवत्तापूर्वक भोजन उपलब्ध करवाने हेतु आदेशित किया। जिला पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। 16 वर्ष में जघन्य अपराध एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के विधि विवादित किशोरों को सुरक्षित स्थान में भेजने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक को भवन का मरम्मती कराते हुए रंग-रोगन का कार्य कराने का निर्देश दिया गया तथा बच्चों के लिए आवश्यक किताब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।


Subscribe to my channel