ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News भारतीय जनता पार्टी धोरीमना मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न ।

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान  

बाड़मेर/ धोरीमन्ना   बैठक में मेरा बुथ मजबूत कार्यक्रम के तहत रखी गई। आज बैठक उत्कृष्ट महाविद्यालय धोलिया भाटा ग्राम पंचायत कोजा मे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सुखराम बिश्नोई ने की । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सात मोर्चा के साथ में बूथ स्तर तक कार्य समितियों को मजबूत कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जय किशन भादू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाना राम गोसाई , सोहन सोनी और पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र बोला , जिला प्रतिनिधि एवं शक्ति केंद्र संयोजक अनिल सेठिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भजनलाल ईशरवाल , एसटी मोर्चा अध्यक्ष इंदिराराम भील, भाजपा नेता ललित सिंघवी और सरपंच प्रतिनिधि पंचायत जाभोजी मंदिर रामलाल भादु, आसुराम करवासडा, गुलाराम भील लक्ष्मण भार्गव, गोपाल भार्गव, बाबूलाल गोदारा, रामाकिशन बिश्नोई , करना राम विश्नोई सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे । मंच का संचालन स्वरूप सिंह खारी ने किया ‌। मंडल अध्यक्ष जय किशन भादू ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया । यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button