पंजाबराज्य

Punjab News सुनील जाखड़ जी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिलेगी और ऊर्जा – हरमेश गोयल

ब्यूरो चीफ रविंदर कुमार पटियाला पंजाब

पटियाला  :  सुनील जाखड़ पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ना केवल भारतीय जनता पार्टी को बल मिलेगा अपितु भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचरण होगा यह विचार प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी दक्षिण से जिला प्रधान रमेश गोयल जी ने पत्रकारों से बातचीत करते अपने विचार प्रकट किए ! इस मौके पर हरमेश गोयल जी ने बताया कि लोगों ने सभी राजनीतिक पार्टियों की सरकारें देख ली किसी भी पार्टी ने पंजाब के भले के लिए कुछ नहीं किया इसलिए पंजाब के लोग अब केंद्र के साथ-साथ पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार देखना चाहते हैं इसीलिए आगामी आने वाले लोकसभा चुनावों 2024 से पहले पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए सुनील जाखड़ जी को पंजाब की कमान सौंपी सुनील जाखड़ जी जो कि पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवा निभा चुकी है वे आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत लाएंगे और केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button