ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना, वर्ली में टुकड़ों में मिली युवत की लाश

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

महाराष्ट्र : हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, मुंबई के मशहूर वर्ली इलाके में एक युवती की लाश मिली है। जी हां समुद्र तट पर इस शव के मिलने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि वर्ली समुद्र तट पर मिली लड़की के हाथ-पैर टूटे हुए हैं। लड़की का शव मिलते ही वर्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब शव की पहचान करने का काम चल रहा है। ऐसे में अब पुलिस इस बात की जानकारी ले रही है कि यह युवती कौन है। मुंबई की है या मुंबई के बाहर से आई है। आपको बता दें कि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस जांच कर रही है।ऐसे में अब वर्ली इलाके में हाथ-पैर टूटे हुए शव मिलने से काफी सनसनी फैल गई है। इस बीच बार-बार यह बात सामने आ रही है कि मुंबई में युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। कुछ दिन पहले स्थानीय इलाके में एक युवती से छेड़खानी का वीडियो सामने आया था। अब युवती का शव मिला है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button