ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News पच्चीस हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी इंदौर से गिरफ्तार

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस की विशेष टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व पच्चीस हजार के इनामी सद्दाम बिहारी को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि दो फरवरी 2023 को सलमान पुत्र सगीर निवासी रेल्वे कॉलोनी जामा मस्जिद के पास नमाज पढ़कर पास की दुकान पर बातचीत कर रहा था उसी समय अपराधी सद्दाम बिहारी अपनी गैंग के चार पांच साथियों के साथ आया मारपीट कर कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी इस पर कोतवाली थाने पर प्रकरण पंजीबद्घ था। अपराधी पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित था। अपराधी को पकड़ने के लिए सवाई माधोपुर की विशेष टीम ने लगातार 16 दिन तक 65 टोल नाकों का रिकॉर्ड देखकर9000 किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तारी की गई। अपराधी के खिलाफ कुल 18 प्रकरण दर्ज है।जिसमे हत्या का प्रयास ,मारपीट,फॉयरिंग,आगजनी आदि शामिल है। आपराधिक को पकड़ने के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने विशेष टीम मेंअजित मोगा सहायक उपनिरीक्षक सायबर सेल,लक्ष्मण सिंह हैड कांस्टेबल354,विजय सिंह कांस्टेबल109,बुद्धिप्रकाश कानि 56,केदार प्रसाद कानि1131,राजकुमार कानि सायबर सेल को शामिल किया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button