IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बैकल्या सरकार मण्डल में भाजपा का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न-

 भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता होते हैं सर्वोपरि : जिलामहामंत्री बग्गा

रिपोर्टर जीतेन्द्र सिंघी देवास मध्य प्रदेश

लोहारदा मे बैकल्या सरकार मण्डल की त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष महेंश दुबे, जिलामहामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर विधिवत सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलामहामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता सर्वोपरि होते हैं और पार्टी की वास्तविक पूंजी भी कार्यकर्ता ही है, इसलिए यहां कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है। आप सभी बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं। आपसे ही नागरिकों में भाजपा की पहचान है, प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है, कुशल नेतृत्व में गांव गरीब और किसानों एवं महिलाओं के हित में नित नई योजनायें चलाई जा रही है।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा,मण्डल अध्यक्ष सुनील पटेल,सत्यनारायण तिवारी,नन्दकिशोर बाल्दी, बंशीलाल भूतड़ा,संजय गुप्ता, मनीष शर्मा,बलदाऊ दुबे,जब्बार शाह,ओमप्रकाश गोमलाड़ू,मनसूर ठेकेदार,जितु सिंगी हम्मू टेलर सहित मौर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button