ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News हिंदी फिल्म कलंक का नारनौल में हुआ शुभारंभ, आप नेता रविंद्र मटरू द्वारा पूजन के बाद शूटिंग शुरू

 आप नेता के ढिल्लो निवास पर फिल्म की सारी कास्ट रही मौजूद, विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोडकर फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

हरियाणवी  कलाकारों द्वारा हिंदी फिल्म कलंक का शुभारंभ आज नारनौल में किया गया।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व यूथ आईकॉन रविंद्र सिंह मटरू के द्वारा हिंदी फिल्म कलंक का नारियल फोड़कर विधिवत पूजा अर्चना कर फिल्म शूटिंग भी आरंभ की गई। इस अवसर पर हिंदी फिल्म कलंक के डायरेक्टर व लेखक आशु मलिक ने बताया कि वे सामाजिक हालातों पर बना रहे फिल्म कलंक को एक प्रेरणादायक आधार पर जनता के बीच में लेकर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र मटरु ने कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हम देख रहे हैं कि पंजाबी व भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज बहुत आगे जा चुकी है। हरियाणा के कलाकारों के लिए फिल्मों में काम करने को लेकर हरियाणा इंडस्ट्री का होना बहुत जरूरी है, ताकि हमारी प्रतिभाओं को भी हम फिल्मों में एक्टिंग करने का मंच दे पाएं। सोनोटेक कंपनी के मालिक हंसराज जो कि फिल्म कलंक को प्रोड्यूस कर रहे हैं, ने बताया कि हिंदी फिल्म कलंक में अपनी शंकरा मजनू जैसी फिल्मों में बेहतरीन कलाकारी का जलवा दिखा चुके डायरेक्टर राइटर आशु मलिक मुख्य किरदार में नजर आएंगे, साथ में बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके कमाल मलिक साहब, सरोज जांगड़ा, प्रतिष्ठा ठाकुर व अन्य कलाकार इस हिंदी फिल्म कलंक में अपनी कला का दम भरते नजर आएंगे। इस अवसर पर सामाजिक धारणाओं पर बनने जा रही फिल्म कलंक में पीओपी विजय राठौड़, असिस्टेंट कपिल, एडिटर गुरु फिल्मस प्रोडक्शन मैनेजर राकेश शर्मा, विकास नेमिया मेकअप आर्टिस्ट सना व नारनौल जिला महेंद्रगढ़ के जाने-माने चर्चित चेहरे जिन्होंने कई हरियाणवी फिल्मों मैं काम करने के साथ-साथ डायरेक्ट भी किया है, मौजूद रहे। भारत बोहरा जी कि नारनौल के रहने वाले हैं और कई फिल्मों तथा कई वीडियोज को डायरेक्ट भी कर चुके इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। इस अवसर पर जीतू कपिल, शीर्षक मेहता, संदीप, अजीत यादव, महेंद्र सिंह, नीरज जांगिड़, अनिल शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, गोकुल दायमा वह अन्य काफी लोग मौके पर उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button