उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News पिथौरागढ़ शहर क्षेत्र में दर-दर भटक रहे नेपाल निवासी नाबालिक बालक को AHTU पिथौरागढ़ टीम ने सकुशल पहुँचाया उसके घर।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

जनपद पिथौरागढ़ की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए0एच0टी0यू0) टीम को पिथौरागढ़ शहर क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिक बालक भटकता हुआ मिला। टीम द्वारा उक्त बालक को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द किया। जिनके द्वारा उक्त बालक की काउन्सलिंग की गयी तो उक्त बालक ने अपना नाम महेश कुमार निवासी ग्राम पातन, भूलभुलैया जिला बैतड़ी नेपाल बताया तथा वह कुछ दिन पूर्व काम की तलाश में भारत आया था परन्तु अब वह अपने घर नही जा पा रहा है।  ए0एच0टी0यू0 व चाइल्ड हेल्प लाइन टीम द्वारा उक्त बालक को सरकारी वाहन में बैठाकर सकुशल नेपाल बॉर्डर पर ले जाकर नेपाल पुलिस के माध्यम से उसके घर भिजवाया गया।

 पुलिस टीम :
निरीक्षक श्री चंचल शर्मा- प्रभारी AHTU, हे 0का0 दीपक खनका, का0 रणवीर कम्बोज, का0 निर्मल किशोर तथा बाल कल्याण अधिकारी झूलाघाट, चाइल्ड हेल्प लाइन टीम।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button