Madhya Pradesh News किसान मजदूर महासंघ मध्य तहसील टोंकखुर्द के द्वारा तहसीलदार को दिया गया ज्ञापन

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
आज किसान मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर किसानों के साथ किसानों का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 बिंदु का एक ज्ञापन क्रमशः महामहिम राज्यपाल, श्रीमान मुख्यमंत्री, श्रीमान कृषि मंत्री, एवं श्रीमान जिलाधीश महोदय देवास के नाम प्रेषित किया गया। ज्ञापन के बिंदु निम्नानुसार रहे/ 1/वर्तमान में जो बीमा राशि किसानों को वितरित की जा रही है यह राशि खरीफ सत्र 20/21 की है, ज्ञात रहे मध्यप्रदेश शासन द्वारा उक्त कृषि सत्र में देवास जिले को पूर्ण नुकसानी घोषित करते हुए राहत राशि वितरित की गई थी इसके बाद फसल कटाई के समय अनावली में भी तहसील के प्रथक प्रथक गांव में 60% से 90% के बीच नुकसानी कार्यशु आया अनावली को देखते हुए बीमा राशि 22 हजार से28 हजार रुपए प्रति हेक्टर बनती है परंतु किसान को ₹800 से ₹2000 प्रति एकड़ दी गयी है परन्तु एक ही हल्के मे कुछ किसानो को बीमा राशि मिल गयी है और बहुत सारे किसानो को बीमा राशि अभी तक नहीं मिली है अतः बचे सभी किसानो को जल्दी से जल्दी बीमा मिला जाये
(2) प्याज़ और सोयाबीन का भावंतर दिया जाय राहत राशि की एक किस्त बची है वह डाली जाये
(3) जंगली जानवरो से किसान बहुत परेशान है इनका निराकरण किया जाय
नहीं तो टोंकखुर्द सभी किसान एक सड़क पर उतरे गा इसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी
ज्ञापन मे पधारे किसान नेता, हरिसिंग जिला उपाध्यक्ष, सलीम भाई शेख, जिला सवरक्षक, तहसील अध्यक्ष, केशरसिंह ठाकुर, तहसील मंत्री गोपाल मकवाणा, कमल सिंह, नितिन सेंधव, गोपाल सिंह, अजय सिंह, राहुल सिंह, राजेंद्र सिंह, बहुत सारे किसान मौजूद थे


Subscribe to my channel