उत्तरप्रदेशखेल

Uttar Pradesh News कानपुर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा धूमधाम से झंडारोहण के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रिपोर्टर मोहम्मद शादाब कानपुर उत्तर प्रदेश

 

26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर की अगुवाई पर अर्रा पुलिस चौकी के पास योगेंद्र विहार में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि एडवोकेट ज्ञानेन्द्र कटियार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट उमाशंकर त्यागी, प्रदेश महामंत्री ठाकुर अंजली सिंह, ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय तिरंगे को नमन करते हुए झंडारोहण किया इसके बाद राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयकारे लगाए गए साथ में ज्ञान की देवी माता सरस्वती को माल्यार्पण कर वंदन करते हुए मंच पर पहुंचे, मंच पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट उमाशंकर त्यागी, मुख्य अतिथि एडवोकेट ज्ञानेन्द्र कटियार, प्रदेश महामंत्री ठाकुर अंजली सिंह, जिलाध्यक्ष रूपन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, जिला सचिव (सोशल मीडिया) सन्तोष कुशवाहा, दि ग्राम टुडे समाचार से संजय मौर्या व क्राइम रिपोर्टर अर्चना सिंह के मंच पर बैठते ही सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया,
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रूपन वर्मा व कार्यक्रम व्यवस्था की सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर जी द्वारा बड़ी ही ज़िम्मेदारी के साथ निभाई गई और सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया ।
गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा ने सभी आए हुवे अतिथियों व सदस्य एवं पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की और आए हुवे अतिथियों को सम्मान पत्र प्रस्तुत किया तो वहीं राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट उमाशंकर त्यागी ने बताया कि हमे अपने पूर्वजों की कुर्बानी भूलना नहीं चाहिए साथ में संविधान निर्माण व संविधान प्रमुखता की जानकारी को विधिवत तरीके से बताया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button