Madhya Pradesh News बारिश से हुये नुकसान से प्रभावित किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी जी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को सोंपा ज्ञापन

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
लखनादौन : हम आपको बता दें कि जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 117 लखनादौन में विगत दिनों हुई अति वर्षा से विधानसभा क्षेत्र लखनादौन में गिरे मकानों एवं विद्युत उपकरणों सहित अनाज के खराब हो जाने एवं ग्रामों के किसानों की मेढ़ बंधानो एवं अकृषि भूमि अति वर्षा से पूर्णतः बह चुकी है, सभी किसानों के खेतों में अलग-अलग मेढ़ बंधान नष्ट हो चुकी है। ग्राम चुरका,राना,सेजवाड़ा,पुनवारा, खैरी, घोघरी, डुंगरिया, मलखेड़ा, सुकवाह, प्रेमपुर, भालीवाड़ा, सिहोरा,बुढ़वानी, नवलगांव,नागदहार, खमरिया गोसाईं एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने माह जून में 2023 मे ही खरीफ की फसलों मे धान, मक्का,उड़द एवं अन्य बीजों की बोनी हो चुकी थी जिस पर हाईब्रिड बीज,खाद एवं उर्वरक मिलाकर बोनी हो चुकी थी जो विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से खाद बीज बह चुका है
जिससे किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसानी का सामना करना पड़ा है एवं वर्तमान में किसानों को बोनी करने के लिए खाद बीज एवं अन्य लागत लगाने के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है, मेढ़ बंधान फूट जाने से खेतों में नाला बन चुका है जिसमें मेढ़ बंधान एवं समतलीकरण करवाने एवं कूप फिसल जाने के कारण कूप बनवाने की लागत नहीं है, समस्त ग्रामों के किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देते हुते कहा की सर्वे टीम गठित कर अतिशीघ्र सर्वे करवाये जाने की अपील की है एवं किसानों ने कहा कि तीन दिन के अंदर क्षेत्र के समस्त किसानों को अलग-अलग नुकसानी अनुसार जांच करवाकर प्रतिवेदन तैयार कर सभी किसानों को प्रति उपलब्ध कराते हुए अतिशीघ्र मुआवजा दिलाने की अपील समस्त किसानों ने की है


Subscribe to my channel