पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Punjab News भाजपा नेता ने डी.आर.एम रेलवे को केंद्रीय विधानसभा के परागपुर तलहन रोड पर बने रेलवे अंडर ब्रिज मे लाइट्स लगाने के लिए पत्र लिखा

मोदी सरकार ने करीब 200 बार बंद होने वाले फाटक को खत्म कर अंडरब्रिज बना लोगो को सुविधा प्रधान की-अशोक सरीन हिक्की

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब

सूर्या एनक्लेव,तल्हण समेत अन्य फाटको पर बन रहे रेलवे अंडरब्रिज मोदी सरकार द्वारा चलाई योजना की देन

नगर निगम प्रशासन ने भी जनता को सुविधा के लिए लाइट्स नही लगाई

जालंधर  केंद्रीय विधानसभा हल्के के इलाके मे आते परागपुर से श्री तल्हण गुरुद्वारा साहिब रोड पर जाते रेलवे फाटक को समाप्त कर मोदी सरकार द्वारा बनाये गये अंडरब्रिज मे रात को लाइट्स की व्यवस्था ना होने के चलते पंजाब भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट व जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने भारतीय रेल फ़िरोज़पुर डिविज़न के डी.आर.एम को पत्र लिख जनता की सुविधा के लिए पुल की दोनों तरफ एवं बीच मे लाइट्स लगाने के लिए निवेदन किया।इस बारे जानकारी देते भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया की जनता की सुविधा के लिये मोदी सरकार ने पूरे देश मे रेलवे फाटक बंद कर रेलवे अंडरब्रिज बनाये है।इसी योजना के चलते केंद्रीय विधानसभा के सूर्या एनक्लेव के सूर्या एनक्लेव,परागपुर तल्हण रोड समेत होशियारपुर पठानकोट रोड पर पढ़ते दर्जनों अंडरब्रिज बन गये और कई बनने शुरू हो रहे है।सरीन ने कहा मोदी सरकार ने अमृतसर,जम्मू दिल्ली मेन लाइन होने के चलते तल्हण परागपुर रोड पर पड़ता S 71 E-3 फाटक दिन मे करीब 200 बार बंद होता था।जिसके चलते इलाका निवासियों सहित श्री तल्हण गुरुद्वारा साहिब जाने वाले भक्तों को मुश्किल व देरी का सामना करना पढ़ता था।जिस से रेलवे अंडरब्रिज बनने के बाद फाटक बंद रहने वाली मुश्किल से छुटकारा मिला गया परंतु रात को लाइट्स का प्रबंध ना होने के चलते रात को लोग रेलवे अंडरब्रिज से गुजरने को डरते है।वही नगर निगम जालंधर जो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधीन डार्क जोन खत्म करने को लेकर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर करोड़ो रुपए का भ्रष्टाचार कर चुकी है।जिसको लेकर समय-समय पर सभी राजनैतिक दलो के नेता आवाज़ बुलंद कर चुके है पर पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग की नजर इन घोटालो पर नही पड़ती जो आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार नी नियत निति को साफ दर्शाती है कि पंजाब सरकार की करनी कथनी मे अंतर है।सरीन ने अंत मे बताया कि इस पत्र की कापी रेल मंत्री समेत नॉर्दर्न रेलवे के जी.एम को अंधेरे वाली फोटो समेत भेजी है।

कैप्शन-डी.आर.एम समेत रेल मंत्री को लिखे पत्र की कापी दिखाते भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट)

दूसरे चित्र मे-परागपुर तल्हण रोड पर बने रेलवे अंडर ब्रिज मे कोई स्ट्रीट लाइट ना होने का चित्र

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button