IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   5 हाथियों के समूह ने अंधेड़ को कुचला देर शाम निकाला गया शव जागा प्रशासन

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी मे हाथी ने अधेड़ को कुचला देर शाम सव को निकाला गया मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ राज के मरवाही से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के वन मंडल वन परीक्षेत्र जैतहरी मे 5 हाथी के समूह कूच किया था बीट चोलना के बचहा टोला मे लिपटिस प्लांटेशन की ग्रामीणों के भीड़ मे हाथी देखने पहुंचे 55 वर्षीय अधेड़ जनार्दन सिंह को हाथी ने कुचला दिया जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई यह घटना दोपहर की है लेकिन घटनास्थल पर हाथियों की मौजूदगी रहने के कारण देर शाम को शव पहुंचा जा सका दिन भर हाथियों ने मचाया उत्पात इस दौरान पूरे दिन 5 हाथियों का समूह घटनास्थल के आसपास 500 मीटर की परिधी मे विचरण करते रहे ग्रामीणों के खेत बारी में लगे कटहल केला एवं अन्य तरह के पेड़ों और फलो को अपना आहार बनाते रहे जिस से अधेड़ का शव देर शाम हाथियों के समूह के आगे जाने पर वन अधिकारियों एवं पुलिस बल के सामने निकाला गया उसे जैतहरी चिकित्सालय भेजा गया हाथियों का समूह देर रात बचाहटोला से कुकुर गोड़ा के बरटोला के बीच में मौजूद है

और एक ग्रामीण के घर को तोड़ फोड़ कर रहे हैं ग्रामीणों के मौत के बाद जगा प्रशासन इस घटना की जानकारी लगते ही वन मंडल अधिकारी अनूपपुर एसके प्रजापति एसडीओ वन अनूपपुर प्रदीप कुमार खत्री वन परीक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा जैतहरी थाना से ऊप निरीक्षक रंगनाथ मिश्रा वन्यजीवी संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल सीई ओ जैतहरी बीएम मिश्रा ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पटवारी पहुंचे ग्रामीण जनों को हाथियों के समूह से दूर रहने को कहा गया एवं अपने घरों को सुरक्षित करने के मुनादी की गई है इस दौरान बचहा टोला कुकुर गोड़ा के बरटोला गांव हाथियों का विचारण क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों से सुरक्षित निकालकर बीच बस्ती में सुरक्षित रखा गया है हाथियों के देर रात विचारण करने पर वन विभाग एवं जैतहरी पुलिस बल के द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button