
✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
एक ओर जहां प्रदेश में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है सभी अपने अपने पार्टी के महत्व जनता तक पहुंचा रहे है वही ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास ने बताया कि एक सामाजिक संस्था जो समाज हित और राष्ट्र हित के लिए 26 राज्यों में तथा 10 देशों में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है चाहे वह समान अधिकार की बात हो या बेटियों की सुरक्षा की बात हो या राष्ट्र की रक्षा हेतु समाज में रहने वाले राष्ट्रद्रोहियों की पहचान कर सजा दिलाने की बात हो । हर तरफ छत्तीसगढ़ राज्य के हर जिले में कार्य होना यह एक सामाजिक संस्था की बड़ी उपलब्धि है जिसने चारों ओर सिर्फ तिंरगा हो राष्ट्र की शान के लिए कार्य होते हो ।

ठीक उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के जिलों में आइए बताते है किस जिले में किन किन पदाधिकारियों के द्वारा सलामी ली गई कार्यक्रम किया गया और चारो तरफ सेल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ ने हर्षो उल्लास के साथ संपन्न किया गणतंत्र दिवस बिलासपुर में समाज सेवी हितेश तिवारी ने झंडे को सलामी दी एवम अपने भाषण में संविधान का महत्व और बाबा साहब का महत्व बताया

वही दूसरी तरफ श्रीमती रेशु शर्मा और श्रीमति नमिता रिशी ने स्कूलों में जा कर मुख्य अतिथि के रुप में तिरंगे को सलामी दी , ठीक उसी प्रकार बताते चलें कि दुर्ग जिले में मुख्य अतिथि के रुप में युवा प्रदेश के अध्यक्ष श्री फौजी अरूण सावरकर ने सलामी ली तो वही कांकेर की तरफ रुख करें तो डाक्टर रमाशंकर श्रीवास्तव प्रदेष अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ एवं मोहन नेताम जी अपने अपने क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में तिरंगे की सलामी ली बात करें दंतेवाड़ा की तो जसवीर नेगी जी जिला अध्यक्ष उन्होने दंतेवाड़ा में लगभग पांच से अधिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया ठीक उसी प्रकार हम बात करें अंबिकापुर में विवेक जी के नेतृत्व में मंजू जायसवाल जी निधि पांडे जी ने तिरंगे की सलामी ली बात करें जिला नारायणपुर की तो नरेंद्र मेश्राम जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया इस प्रकार हम बात यदि बस्तर की करें बस्तर क्षेत्र की तो विजुली वैद्य ने वहां सलामी ली इस तरह पूरे छत्तीसगढ़ में सैल्यूट तिरंगा की वजह से एक राष्ट्रवाद की अलग अलख जगी है लोग जुड़ रहे है यह सभी कार्य समाज सेवी शिक्षक हितेश कुमार तिवारी के आदर्श पर चलने का परिणाम है ।

Subscribe to my channel