IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News दो मोटर सायकल चोरी का पर्दाफास करते हुये मात्र 24 घंटे के अंदर दोनों मोटर सायकल बरामद कर आरोपी चोर को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा एक ही रात में हुई दो मोटर सायकल चोरी का पर्दाफास करते हुये मात्र 24 घंटे के अंदर दोनों मोटर सायकल बरामद कर आरोपी चोर को किया गिरफ्तार तथा नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व्ही.पी. सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना रायपुर कर्चुलियान से चोरी गई मोटर सायकल की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी की गई तथा अपहृत बालिका को पुलिस ने किया दस्तयाब।

संक्षिप्त विवरण थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्न अनुसार है-

1. थाना रायपुर कर्चुलियान क्षेत्रान्तर्गत  के दरमियानी रात कस्बा रायपुर कर्बु) से दो मोटर सायकल चोरी की वारदात घटित हुई जिस पर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध अपक्र० 267/ 23 धारा 379 भादवि0 तथा अपरकर) 268/23 धारा 379 भादवि0 पंजीबद्ध कर चोरी गयी मोटर सायकल व अज्ञात चोर की तलाश हेतु टीम गठित की गई जो पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घंटे के अंदर दोनों मोटर सायकल की बरामदगी कर चोर आरोपी बरकतशाह पिता मोहम्मद रजा उप

27 वर्ष निवासी रायपुर कर्चु0 थाना रायपुर कर्चु) जिला रीवा को गिरफ्तार किया गया है। फरियादी कमलेश केवट पिता रामनारायण केवट उम्र 40 वर्ष निवासी पहडिया 365 थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा द्वारा थाना रायपुर कर्चु० में अपनी नालाबिग लड़की जो सगरा जाने को कहकर घर से निकली थी वापस नहीं लौटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराया था जो रिपोर्ट पर अपना 257/2023 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर अपहृता की पता तलाश की गई जो धाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस टीम द्वारा अपहृता को जिला सीधी से दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

कार्यवाही में मुख्य भूमिका उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक शिखा पाठक, सहायक उप निरीक्षक धनेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 337 गौरीशंकर उपाध्याय, आरक्षक 544 राजीव द्विवेदी, आरक्षक 383 अनिल विश्वकर्मा, आरक्षक 1159 अनूप म्यासवंशी, महिला आरक्षक 692 ज्योति पाण्डेय, नायक 360 शिवपाल सिंह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button