ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने का महाअभियान आज एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

 टैग हरा-भरा महेंद्रगढ़ फोटो कैप्शन लिखकर डीसी महेंद्रगढ़ के सभी सोशल मीडिया पर करें टैग

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 

जनभागीदारी के साथ उपायुक्त मोनिका गुप्ता सुबह 8 बजे सभागार के नजदीक करेंगी अभियान की शुरुआत

विभिन्न सामाजिक संगठन व आम नागरिक होंगे अभियान में शामिल

नारनौल  हरियाणा उदय के तहत 5 जुलाई को सुबह 8 बजे सभागार के नजदीक वेयर हाउस के सामने उपायुक्त मोनिका गुप्ता हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने के महा अभियान की शुरुआत करेंगी। वन विभाग ने यहां पर लगभग दो हजार पौधे लगाने के लिए गड्ढे तैयार कर दिए हैं। इसी के साथ एक ही दिन में पूरे जिले में जनता की भागीदारी के साथ 5 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। डीएफओ रोहतास सिंह ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के लिए इस बार 5.25 लाख पौधे विभिन्न नर्सरी में तैयार हैं। कोई भी नागरिक अपने नजदीकी नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकता है। अभियान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, स्कूली बच्चों व आम नागरिकों के सहयोग से जिला प्रशासन 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभागार के नजदीक होने वाले इस कार्यक्रम के लिए वन विभाग पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से तैयारियां कर रहा है। पौधों की सुरक्षा के लिए यहां कांटेदार तार भी लगा दिए गए हैं। लगभग 4 एकड़ में यहां पर कदम व नीम के पौधे लगाए जाएंगे जिनकी लंबाई 5 फीट से अधिक रहेगी। एक पौधे से दूसरे पौधे तक लगभग 4 मीटर की दूरी रखी गई है ताकि बाद में टैंकर से पानी डालने में आसानी रहे। आज दिनभर खाद आदि डालकर मजदूरों ने सभी गड्ढे तैयार कर दिए हैं। पांच अच्छे फोटोग्राफ के लिए प्रशासन करेगा सम्मानित नारनौल  उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी तथा लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान के दौरान पांच अच्छे फोटोग्राफ के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ी तस्वीर को डीसी महेंद्रगढ़ के सभी सोशल मीडिया पर  टैग हरा भरा महेंद्रगढ़ लिखकर टैग करें। पौधारोपण अभियान में शामिल नागरिकों को मिलेंगे सर्टिफिकेट नारनौल  उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है। अभियान से जुड़े नागरिक हरा भरा महेंद्रगढ़ पोर्टल पर जाकर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। पौधारोपण के इस महा अभियान में आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिकों को जिला प्रशासन की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को पेड़ लगाते हुए अपना फोटो हरा-भरा महेंद्रगढ़ पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही नागरिकों को अपना नाम पता ईमेल ऐड्रेस डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद संबंधित नागरिक के ईमेल एड्रेस पर जिला प्रशासन की ओर से पौधारोपण अभियान का सर्टिफिकेट भेजा जाएगा। यहां से ले सकते हैं पौधे नारनौल  डीएफओ रोहतास सिंह ने बताया कि पौधे लेने के लिए नागरिकों को नर्सरी में पौधों की डिमांड के लिए आवेदन करना होगा। साथ ही यह भी लिख कर देना होगा कि वे उसकी अच्छी तरह से देखभाल करेंगे। कोई भी नागरिक महेंद्रगढ़ रेंज की नर्सरी नजदीक कृषि विज्ञान केंद्र कांपलेक्स महेंद्रगढ़ मुख्यालय नर्सरी से पौधे ले सकते हैं। इसी प्रकार नारनौल ब्रांच नजदीक पंप हाउस झगड़ोली नर्सरी, महेंद्रगढ़ कैनाल नर्सरी धनौंदा व नांगल माला नर्सरी से पौधे ले सकते हैं। इसी प्रकार नारनौल रेंज की नर्सरी रेवाड़ी रोड नजदीक चिंकारा रेस्ट हाउस कृष्णावती नर्सरी, नारनौल ब्रांच सिहमा रामपुरा सड़क सिहमा नर्सरी व नारनौल ब्रांच लहरोदा कुतबापुर सड़क लहरोदा नर्सरी से पौधे ले सकते हैं। इसी प्रकार नांगल चौधरी रेंज की नर्सरी भुंगारका से पौधे ले सकते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button