Bihar News बिहार सरकार के मंत्री का सिर काटनेवाले को मिलेगा 11 करोड़ का इनाम, धमकी मिलने के बाद मचा हड़कंप

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
राजद के बड़े नेताओं में शामिल व बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव को हत्या की धमकी दी गई है। धमकी देनेवाले ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में सहकारिता मंत्री की हत्या करनेवाले को 11 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। मामले में सहकारिता मंत्री ने गया के रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में 66 आईटी एक्ट और धारा 115 और 120 बी के तहत रामपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं मंत्री ने एसएसपी गया को आवेदन देकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। बताया धमकी देनेवाले का नाम वहीं एसएसपी को भी इस संबंध में आवेदन प्रेषित किया है. एसएसपी को भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला गया है, जिसमें उन्हें इंगित करते हुए कहा गया है कि मुझे मारने वाले को ₹110000000 की राशि का इनाम दिया जाएगा. इस तरह के पोस्ट से उन्हें हत्या की आशंका है। पुलिस को दिए अपने आवेदन में सहकारिता मंत्री ने बताया कि है कि ‘किसी तथाकथित क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने अधोहस्ताक्षरी की हत्या के लिए उकसाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। राठौर ने अपने वक्तव्य में मुझे अपराधी बताते हुए यह सार्वजनिक घोषणा की है कि जो व्यक्ति इस कृत्य को अंजाम देगा उसे “ग्यारह करोड़ रूपये की राशि इनामस्वरूप दी जाएगी। इससे यह प्रतीत होता है कि धनवंत सिंह राठौर को भारतीय संविधान एवं कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है और वह प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का हनन करने वाले अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है।’ यह ज्ञात हुआ है कि राठौर को पूर्व में जेल की सजा भी हो चुकी है। राज्य के एक वर्तमान मंत्री के विरुद्ध इस प्रकार की सार्वजनिक घोषणा प्रदेश की कानून व्यवस्था को एक गंभीर चुनौती है जिसका समुचित प्रत्युत्तर देना अनिवार्य है, ताकि जन सामान्य के मन में भी प्रशासन के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बनी रहे।
खुद को बताया लोकप्रिय जनसेवक सहकारिता मंत्री ने बताया है कि मैं एक लोकप्रिय जनसेवक हूँ तथा अपने विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात (7) बार विधायक एवं एक बार सांसद निर्वाचित हो चुका हूँ। मेरी लोकप्रियता के द्वेषवश मुझपर पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें मैं बाल-बाल बचा हूँ, जिसकी प्राथमिकी बेलागंज थाना, गया में दर्ज है। इसके अतिरिक्त कई संगठनों के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसकी प्राथमिकी रामपुर थाना, गया में दर्ज है। अब मेरी हत्या के लिए भी सार्वजनिक रूप से लोगो को उकसाया जा रहा है। मुझे आशंका है कि मेरी हत्या भी अपराधियों द्वारा न कर दी जाए।अतः प्रदेश की कानून व्यवस्था का यह दायित्व बनता है कि इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेकर धनवंत सिंह राठौर पर शीघ्र ही कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ऐसे उकसाने वाले वीडियो को तत्काल ही सोशल मीडिया से विलोपित किया जाए एवं मेरे तथा मेरे परिवार को अतिशीघ्र अतिरिक्त एवं उपयुक्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए थानाध्यक्ष ने की पुष्टि मंत्री को मिली धमकी की पुष्टि करते हुए रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने इस संबंध में बताया मंत्री का सिर काट कर लाने वाले को 11 करोड़ का इनाम देने की बात का एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर किया गया है. पोस्ट करने वाला व्यक्ति क्षत्रीय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर के रूप में नाम सामने आ रहा है. जल्द ही इस तरह का पोस्ट करने के वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी


Subscribe to my channel