Madhya Pradesh News रतलाम जिला नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा हड़ताल की दी चेतावनी।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मंत्री भोपाल को दिया आवेदन रतलाम जिला नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग संवर्ग मांगों के निराकरण करने बाबत दिनांक आज से चरणबद्ध आंदोलन काम बंद हड़ताल के संबंध में सूचना सूचनार्थ प्रति प्रेषित की गई आज दिनांक 4 जुलाई समय 12:00 बजे के लगभग नरसिंह एसोसिएशन द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा संदेश शासन विभाग को लिखित में देकर अवगत करवाया जिसमें नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा पूर्व कई वर्षों से ज्ञापन देकर प्रत्यक्ष चर्चा कर मांगों के निराकरण के संबंध में निरंतर शासन विभागों से अनुरोध और किया जा रहा है कि प्रदेश के नरसिंह संवर्ग की मांगों का निराकरण किया जाए परंतु मांगों का निराकरण आज दिनांक तक नहीं किया गया इससे प्रदेश के संवर्ग में असंतोष व्याप्त हैं आज दिनांक से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन विभाग की रहेगी इस प्रकार की चेतावनी देते हुए नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा रतलाम सिविल हॉस्पिटल के सामने नरसिंह ऑफिसर के डिपार्टमेंट कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के अधिकारियों द्वारा नारेबाजी की गई एवं मांग की गई रात्रि कालीन आकस्मिक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को ₹500 प्रति रात्री दिया जाता है जबकि इसके साथ नर्सेस व अन्य पैरामेडिकल कर्मचारी को भी ₹300 रात्रि आकस्मिक चिकित्सा भत्ता दिया जाए । प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्वशासी अधिकारी कर्मचारियों के वर्ष 2018 के भर्ती नियमों में संशोधन किया जावे साथ ही भर्ती नियमों में संशोधन करते समय एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का सुझाव लिया जाए।
ग्वालियर एवं रीवा मेडिकल कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग को 3 एवं बीएससी नर्सिंग को 4 वेतन वृद्धि की गई है जबकि अन्य मेडिकल कॉलेजों में नहीं दी गई हैं विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया है ग्वालियर यहां रीवा मेडिकल कॉलेज की भारती अन्य शेष मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर को वेतन वृद्धि दी जावे। नर्सिंग स्टूडेंट का स्टायफंड ड ₹3000 से बढ़ाकर 8000 किया जाए। प्रदेश प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ जनवरी 2016 से भी दिया जावे। निवेदन के साथ आज रतलाम जिला सिविल हॉस्पिटल के सामने नारेबाजी की गई एवं चेतावनी दी गई कि हमारी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो हम आगामी 10 तारीख को हड़ताल करेंगे । इस अवसर पर मुख्य सदस्य नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष समिति मीना पाटिल रावत एवं जिला अध्यक्ष समिति जोनत स्टीफन एवं महेंद्र जी तथा सभी नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम मध्य प्रदेश अधिष्ठाता महोदय मेडिकल कॉलेज जिला रतलाम संयुक्त संचालक एवं निरीक्षक चिकित्सा रतलाम सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक रतलाम प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जिला रतलाम को यह सूचना दी गई ।


Subscribe to my channel