ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News विद्यालय कर्मोन्नति पर ग्रामीणों में खुशी की लहर, विद्यालय पहुंच बच्चो में बांटी मिठाई

रिपोर्टर यारू रायपाल जैसलमेर राजस्थान

क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलारिया के राजस्व गांव रायपालों की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक में कर्मोन्नत किए जाने पर ग्रामीणों में खुशी का माहोल छा गया . स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता यारू रायपाल ने बताया कि आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने आदेश जारी कर यहां के स्थानीय विद्यालय को उच्च माध्यमिक में कर्मोन्नत किया। विद्यालय के कर्मोन्न्नत किए जाने पर ग्राम वासियों ने केबिनेट मंत्री श्री सालेह मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पूर्व जिला प्रमुख नैन दान रतनू, सरपंच प्रतिनिधि लुकमान खान, रिटायर्ड फौजी हाजी हासम खान, समस्त रायपाल युवा मोर्चा का आभार व्यक्त किया। नव कर्मोन्नत् विद्यालय भी इसी सत्र 2023-24 में कक्षा नवमी और दसवीं में प्रवेश लिया जाएगा । विद्यालय क्रमोन्नत होने पर समस्त विद्यालय स्टाफ, पूर्व प्रधानाध्यापक सैय्यद सिकंदर, इंद्रा नगर सरपंच प्रतिनिधि दीपा राम, भाखरी सरपंच सालू राम, रेलवे ऑफिसर आम दीन मेहर, व्याख्याता हासम दीन मेहर, एनएसयूआई के भामु मेहर, व्याख्याता ईधे खान मगलिया,पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव, याकूब मेहर आदि ने विद्यालय कर्मोन्नति पर बधाइयां प्रेषित की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button