बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News राजीव रंजन उर्फ बबलू चंद्रवंशी बने जहानाबाद जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, जदयू होगा मजबूत:–मनोज कुमार चंद्रवंशी।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद जदयू अति पिछड़ाप्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने राजीव रंजन उर्फ बबलू चंद्रवंशी को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जहानाबाद जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र चंद्रवंशी , सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी सहित प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बबलू चंद्रवंशी के मनोनयन से संगठन मजबूत होगा। बबलू चंद्रवंशी के पास संगठन चलाने का पुराना अनुभव रहा है और वे पूर्व में भी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रदेश के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इनके मनोनयन पर जदयू पूर्वप्रदेश सचिव जयप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा, प्रदेश सचिव डॉ निरंजन अम्बेडकर, महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला देवी, संजय सिंह, मुरारी यादव, काको प्रखंड अध्यक्ष विनय विद्यार्थी ‘ रंजन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button