ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News ठाणे में पति बना हैवान, प्रताड़ित महिला ने की आत्महत्या

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

महाराष्ट्र  के ठाणे जिले में 22 साल की एक महिला ने अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद एक खाई में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को हुई। महिला के पति की उमर 32 है उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। दंपति की पिछले साल शादी हुई थी। वह शादी के बाद उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से यहां भिवंडी शहर में रहने आ गए थे। नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पति महिला से सोने की वस्तुओं की कथित तौर पर मांग करता था और उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर महिला ने शनिवार को भिवंडी शहर के गुंदावली गांव में एक खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के हाथ पर बने ‘टैटू’ से उसके परिवार ने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button