IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जिला अनूपपुर न्यूज़ नगर पालिका परिषद पसान बना रही है एसईसीएल की मेन रोड पर ” जबरन नियम विरुद्ध सड़क ?

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर गर पालिका क्षेत्र पसान के अंतर्गत भालूमाडा मुख्य मार्ग मैं थाना भालूमाडा होते हुए जमुना माइनस दुर्गा मंदिर तक मुख्य मार्ग का निर्माण कराया गया है । एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के द्वारा यह सड़क का कई वर्षों पहले से निर्माण कराया गया है ! यह सड़क जमुना कोतमा कॉलरी कस्बा को जोड़ने वाली प्रमुख मुख्य मार्ग है । यह सड़क एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र प्रबंधन की है । यह सड़क जब भी खराब होती थी तो एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र प्रबंधन के द्वारा ही इस पर निर्माण कार्य किया जाता रहा है ! यह मार्ग सड़क एसईसीएल प्रबंधन के संपदा अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आता है ! वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद पसान प्रशासन के द्वारा शासन के पैसों के दुरुपयोग करते हुए इसी मार्ग मेन रोड पर एसईसीएल प्रबंधन के बिना अनुमति के जबरन नियम विरुद्ध तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है । दिनांक 3 /7/ 2023 को जमुना कॉलरी शीतला मंदिर से जमुना बस्ती गांव चौराहा तक डामरीकरण सड़क का निर्माण अनाधिकृत तौर से नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया जा रहा है

इस पर एसईसीएल प्रबंधन सुरक्षा प्रभारी जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा नगर पालिका प्रशासन पसान के द्वारा बगैर अनुमति प्राप्त किए जबरन सड़क निर्माण नियम विरुद्ध तरीके से कराए जाने पर इस पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी भालूमाडा को लिखित पत्र दिया गया है । नगर पालिका प्रशासन पसान द्वारा कोलियरी प्रशासन के द्वारा किए गए विकास कार्य पर ही निर्माण क्यों करा रही है ? क्या यह जनता के लिए शासन के द्वारा जनहित मैं प्रदत्त की गई शासकीय मद धनराशि का दुरुपयोग नहीं है ? नगर पालिका प्रशासन नियम कानून का पालन ना करते हुए अनदेखी कर क्यों नहीं कर रही है पालन ? शासन के पैसों का क्यों नहीं कर रही है सही उपयोग ? अब देखना है क्या कार्यवाही किया जाता है माननीय उच्चाधिकारियों द्वारा ? या फिर होता रहेगा इस क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों पर डबल प्लस ?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button