ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News मनरेगा मेट को नहीं मिला मानदेय:मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जायेगा ज्ञापन, एक साल से नहीं हो रहा भुगतान

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

 जालौर : मनरेगा मेट को एक साल से भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार,  समय एक बजे सभी नरेगा मेट जिला कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगें। और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भुगतान करने की मांग की जायेगीं। पंचायत समिति के मनरेगा मेटो ने बताया कि भुगतान को लेकर सभी ग्राम विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। जिससे परेशान होकर मनरेगा मेटो ने सोमवार को मुख्य्मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भुगतान करने की मांग की जायेगीं।मेट तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता टीलाराम सिंधल बिबलसर ने बताया कि पिछले एक साल से भुगतान नहीं किया गया। जिससे मेट कर्मचारियों के रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है। यदि समय पर मेटो का भुगतान नही होता हैं।तो सभी मेट कर्मचारियों की ओर से सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button