Madhya Pradesh News श्री मानसपीठ खजुरीताल आश्रम में भव्यता के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

रिपोर्टर रामदत्त दहयात सतना मध्य प्रदेश
अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले महान सत्ता को गुरु कहा जाता है गुरु वह है जो अज्ञान का निराकरण करता है जो धर्म का मार्ग दिखाता है जो सच्चे मार्ग में चलने का प्रोत्साहन देता है हर कष्टों से अपने शिष्यों को उबार देता है ऐसी महान सत्ता का नाम गुरु है हमारे जीवन में गुरु का होना अनिवार्य है बिना गुरु के इस भवसागर से हम पार नहीं जा सकते गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है जिसका अद्भुत महत्व है। इस दिन पुराणों की रचना और वेदों को विभाजन करने वाले वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इस दिन को व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है शास्त्रों में भी गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है इस दिन गुरु दर्शन से हमारे जीवन के पाप संताप मिट जाते हैं और गुरु कृपा प्राप्त होती है हम अपने जीवन में बिना गुरु के भगवान को भी नहीं प्राप्त कर सकते हैं इसलिए हमारे जीवन में गुरु का होना अनिवार्य है, जगद्गुरु स्वामी श्री रामलला चार्य जी महाराज ने सभी भक्तों को दिया आशीर्वचन जगद्गुरु जी ने कहा की गोविंद की कृपा के बिना इस संसार में कोई भी व्यक्ति शांति प्राप्त नहीं कर सकता शांति तभी प्राप्त होगी जब हम भगवान का अनुग्रह प्राप्त करेंगे उनकी कृपा प्राप्त करेंगे हम अपने पूरे जीवन को खाने पीने और सोने में पूरा खफा देते हैं खाने पीने सोने के अलावा भी हमारे जीवन का एक लक्ष्य होना चाहिए हर प्राणी का धर्म भगवत प्राप्ति है संसार में सभी लोग सुख चाहते हैं और सुख केवल भगवान के चरणों में है आध्यात्म में है जब तक हम अध्यात्म में प्रवेश नहीं करेंगे तो हम नाखुश रहेंगे प्रसन्न चित्त नहीं रहेंगे हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर रहे हैं अल्पज्ञ बने हुए हैं हमें अध्यात्म में केवल गुरु ही प्रवेश करा सकते हैं इसलिए जीवन में गुरु का होना आवश्यक है अगर हमारा लक्ष्य पक्का हो जाए तो हमें निश्चित ही भगवान प्राप्त हो जाएंगे, नये शिष्यों ने प्राप्त किया गुरु मंत्र गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कई भक्तों ने पूज्य जगद्गुरु जी से गुरु मंत्र प्राप्त किया गुरु मंत्र के समय देते हुए जगद्गुरु जी ने कहा कि अगर आप गुरुमंत्र प्राप्त कर रहे हैं तो नियम में रहना होगा गले में कंठी और मस्तक में तिलक नित्य धारण करना होगा एवं जो मंत्र दिया गया है उसका नाम जप करना होगा अगर आप ऐसा करेंगे तभी आपके गुरुमंत्र प्राप्त करने का महत्त्व है,। जगद्गुरु जी का हुआ भव्य तुलादान नगर पालिका अध्यक्ष अमरपाटन श्रीमती सीमा समर सिंह जी के द्वारा फल और मिष्ठान के द्वारा जगतगुरु जी का भव्य तुलादान कराया गया जिसमें की सभी भक्तों ने तुला दान का दर्शन किया, , विशेष उपस्थिति राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, रामपुर विधायक विक्रम सिंह जी जिला पंचायत सदस्य रिसकॉन त्रिपाठी जी जनपद अध्यक्ष माया विनीत पांडे जी जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी मंजू राम जी सिंह बघेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार जिला पंचायत सदस्य हरीश कांत त्रिपाठी रोहित कांत सिंह जी पंडित श्री विजय द्विवेदी एवं अत्यधिक मात्रा में सतना रीवा सीधी कटनी जबलपुर नागौद मैहर एवं अनेक दूर-दूर से भक्त परिकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सम्मिलित होकर आनंदित हुए !


Subscribe to my channel