ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News मलारना डुंगर तहसील में गिरदावर ,पटवारी व ड्राइवर सत्रह हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर  मलारना डूंगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर की टीम ने भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करते हुए गिरदावर विमल कुमार अग्रवाल ,पटवारी रामप्रसाद बैरवा व ड्राइवर सईद खान को अलग अलग स्थानों पर
सत्रह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।सवाई माधोपुर भ्रष्टाचार ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिवादी ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया था कि जमीन की पैमाइस के लिए गिरदावर व पटवारी ने पांच हजार की व तहसीलदार के के ड्राइवर सईद खान ने तहसीलदार के लिए दस हजार की रिश्वत राशि की मांग की गई थीजिसमें सत्यापन के दोहरान पटवारी ने तीन हजार गिरदावर ने दो हजारलिए।सोमवार को बकाया राशि गिरदावर ने तीन हजार व पटवारी ने दो हजार व तहसीलदार के चेम्बर में ड्राइवर ने दस हजार की रिश्वत ली ।

इसी दोहरान एसीबी की टीम ने अलग अलग स्थानों पर 17 हजार की नगद राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिससे पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।एसीबी की में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, के साथ विवेक सोनी कांस्टेबल जुगलाल, भोलाराम, मनोज कुमार, राजवीर सिंह, हमीर सिंह ,रमेश कुमार, सजंय कुमार शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button