ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News ली ग्रैंड होटल और सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एवं दिशा क्लासेस के सहयोग से आयोजन हुआ ऐतिहासिक निशुल्क कार्यक्रम,”किड्स मस्ती, समर बाय बाय

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

जयपुर  रोड चोमू स्थित ली ग्रैंड होटल और सन सिटी ग्रैंड सीकर रोड जयपुर की नंबर वन बिजनेस ग्रुप सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एंड नंबर वन दिशा क्लासेस द्वारा अडॉप्टेड शीतल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल चोमू के सहयोग से चोमू शहर के बच्चों के लिए एक ऐतिहासिक निशुल्क कार्यक्रम”किड्स मस्ती ,समर बाय बाय” का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रणेता ली ग्रैंड होटल के जनरल मैनेजर मुकेश कुमार , f&b मैनेजर देवाशीष मुखर्जी मार्केटिंग मैनेजर रूपेंद्र सिंह एवं सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी के अथक प्रयासों से कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज के सेवा केंद्र सनसिटी जयपुर की इंचार्ज मोटिवेशनल स्पीकर ब्रम्हाकुमारी सुनेहा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं मोबाइल से दूर रहकर एकाग्रता के साथ में अध्ययन करना चाहिए। सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी ने अपने संबोधन में कहा दिशा क्लासेस की ब्रांच न्यू कॉलोनी रेलवे स्टेशन चोमू में खोली गई है तथा शीतल पब्लिक स्कूल सेकेंडरी स्कूल को ऐडआपट किया गया है। स्कूल में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के वार्षिक शुल्क ₹2100/वार्षिक शिक्षण शुल्क, पुस्तकों,स्कूल पोशाक की 15% छुट माता-पिता के बैंक खाते में सीधी डाल दी जाएगी। कंपनी के डायरेक्टर द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों एवं विजेता बच्चों को अध्ययन एवं गेम्स से संबंधित उपहार दिए गए। बच्चों के इस निशुल्क कार्यक्रम में राजस्थान के जाने-माने सेलिब्रिटी स्टैंड अप कॉमेडियन आर्टिस्ट योगेश रजवाड़ा बच्चों का मनोरंजन किया। बच्चों के मस्ती भरी आलम में डांस, मस्ती ,गेम्स, कॉमेडी शो ,सिंगिंग कंपटीशन फैंसी ड्रेस कंपटीशन जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुई।

कार्यक्रम में चोमू रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी टावर के बालाजी होम डेकोर ने अपनी भूमिका निभाई। इसके डायरेक्टर अशोक घोड़ेला ने अपनी टीम के साथ विजेता एवं अन्य कई बच्चों को उपहार दिए। इसके अलावा जयपुर रोड के अमन टावर मैं संचालित यूफिट डांस स्टूडियो के डायरेक्टर सूरज वर्मा ने अपने ग्रुप के साथ बच्चों के सामने डांस प्रस्तुत किया तथा सभी बच्चों के लिए 7 दिन के लिए डांस ट्रायल क्लास विजेता बच्चों के लिए 1 महीने की निशुल्क डांस क्लास की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों के लिए डांस क्लास के वार्षिक शुल्क मैं 50% छूट देने का वायदा किया । इस कार्यक्रम में शीतल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी में अनुशासन का होना आवश्यक है अनुशासन के बिना अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता।कार्यक्रम में बच्चों के लिए ली ग्रैंड होटल की ओर से बच्चों के लिए खाने-पीने व अन्य सुविधाओं की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में चौमू शहर के सभी स्कूलों के बहुत सारे बच्चों ने उमंग उत्साह एवं प्रसंता से भाग लिया कार्यक्रम के अंत में आयोजकों के द्वारा फोटोग्राफर, डीजे ग्रुप एवं कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों एवं मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों के पर्सनल एंड ग्रुप फोटो लेने के लिए माता पिता अपने बच्चों की डिटेल पता मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button