IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सीएम हेल्पलाइन में विभाग अपनी ग्रेडिग में सुधार करें: कलेक्टर श्री आर्य

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि के साथ शत-प्रतिशत निराकरण करें। विभागीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में ग्रेडिग में सुधार करें, जिससे सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में सागर जिला प्रदेश के उपर के जिलों में रहे। जो विभाग बी, सी और डी ग्रेड में है, अपनी ग्रेडिग सुधार कर ए ग्रेड प्राप्त करें। एल-1 स्तर पर ही शिकायतों का निराकरण हो। शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा करें। शिकायतकर्ता के लिए निराकरण की सूचना दें, उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने समय सीमा बैठक में दिए । बैठक में नगर निगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, श्रीमती शशि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि पूर्ण करें। शिकायतकर्ता को संतुष्ट होने के पश्चात फोन लगाकर शिकायत को बंद कराएं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आयोग एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की जानकारी तत्काल प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आयोग एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की जानकारी लंबित नहीं रहना चाहिए और यदि लंबित रहती है तो संबंधित अधिकारियों के विरूध्द कार्यवाही की जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button