ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News अपर कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बच्चों से पूछे एबीसीडी एवं गिनती

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं विभागीय अधिकारी श्री विजय डेहरिया रेपुरा ग्राम की प्राथमिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने कक्षा में जाकर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों से ए बी सी डी एवं 100 तक गिनती पूछी। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन एवं गणवेश के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने बताया कि थोड़ी देर पहले मध्यान भोजन मिला था और हम सभी को गणवेश भी प्राप्त हो गई है। अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय डेहरिया ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर एबीसीडी एवं गिनती का अध्यापन कार्य कराया।


Subscribe to my channel