ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News प्रतिभावान छात्र का राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने किया सम्मान

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ के शिक्षाविद् श्रीराम रावत के पुत्र अनमोल ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में ऑल इंडिया 69वीं रैंक प्राप्त कर सुरखी विधानसभा का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित कराया है। प्रतिभावान अनमोल ने परीक्षा में 720 में से 710 अंक अर्जित किए हैं। अनमोल की इस बड़ी सफलता पर प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मिठाई खिलाकर अनमोल रावत तथा उनके माता पिता को बधाईयां एवं शुभकामनायें दीं।


Subscribe to my channel