IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देश के नवनिर्माण में गुरुजनों की अहम भूमिका हैः श्री गोविंद सिंह राजपूत

राजस्व मंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर किया गुरुजनों का सम्मान

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरस्वती शिशु मंदिर एवं ग्राम भारती के सभी आचार्यों तथा दीदी जनों का शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मान किया। इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे देश के नव निर्माण करने वालों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। श्री राजपूत ने कहा कि गुरु नर को नारायण बना देते हैं ।गुरु की महिमा वेद, पुराण में देखी जा सकती है ।गुरु ने ही श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम बना दिया, नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बना दिया, चाणक्य ने एक बालक को सम्राट बना दिया, यह गुरु की महिमा ही है जो एक कंकड़ को शंकर बना सकती है गुरु की महिमा का जितना बखान किया जाए, वह कम है । हमारे सरस्वती शिशु मंदिर एवं ग्राम भारती के आचार्य तथा दीदी का शिक्षा और संस्कार देने में अविस्मरणीय योगदान है। सरस्वती शिशु मंदिर वह विद्यालय है जहां संस्कार और शिक्षा एक साथ दिए जाते है ।

हमारे देश की संस्कृति सभ्यता, सनातन की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर तथा ग्राम भारती में बच्चों को शुरुआत से ही दी जाती है ।श्री राजपूत ने सभी शिक्षकजन, गुरुजनों , आचार्य, दीदी का श्रीफल से सम्मान करते हुए सभी को उपहार दिए एवं उनके साथ भोजन किया। इस अवसर पर डॉ.जी. एस .चौबे ने कहा कि गुरु की महिमा अपरम्पार है । जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि गुरु देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। श्री राजपूत ने सभी गुरुजनों को प्रणाम करते हुए गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि कहा कि राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का यह आयोजन गुरुजनों के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं उनका सम्मान है। इस तरह के आयोजन से गुरुजनों का मान बढ़ता है। श्री सिरोठिया ने सभी शिक्षकों को एवं मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत को कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला सहसचिव सरस्वती शिशु मंदिर कविन्द्र दुबे, विभाग समन्वयक सरस्वती शिशु मंदिर राजकुमार ठाकुर, जिला समन्वयक अरविन्द ठाकुर, श्रीमती संध्या भार्गव, डॉ वीरेंद्र पाठक तथा सरस्वती शिशु मंदिर एवं ग्राम भारती के समस्त आचार्य व दीदी भी उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button