IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गुरु पूर्णिमा को जटाशंकर धाम मैं श्रद्धालुओं का लगा ताता

जटाशंकर धाम में हजारों की तादाद में भगवान भोलेनाथ को किया जल अर्पित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

जटाशंकर धाम में श्रद्धालुओं की होती है मनोकामना पूरी

मध्यप्रदेश में विश्व विख्यात मिनी केदारनाथ के नाम से जाने वाला अलग हटके पहचान बनाने वाले भगवान जटाधारी जो जटाशंकर धाम में विराजमान है आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की जनपद पंचायत बिजावर क्षेत्र में जटाशंकर धाम पहाड़ों के बीच में विराजमान भगवान भोलेनाथ जो आज गुरु पूर्णिमा को हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करके विनय याचना की वहीं श्रद्धालुओं का मानना है कि जो भी श्रद्धालु बीमारी और संकटों से जूझ रहा हो उसकी मनोकामना जटाशंकर धाम में पूरी होती है ऐसा एक नहीं सैकड़ों श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी हुई है श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि जो श्रद्धालु जटाशंकर धाम अमावस्या के दिन एवं गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान भोलेनाथ से बिनय याचना करते है तो उनकी मनोकामना भगवान जल्दी पूरी कर देते हैं अभी तक कोई ऐसा श्रद्धालु नहीं मिला है जिस की मनोकामना पूरी ना हुई हो वैसे तो यहां हजारों श्रद्धालुओं का रोज ही तांता लगा रहता है लेकिन सैकड़ों सालों से अमावस्या के दिन देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने दुख दर्द लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु आते हैं और मान्यता है भगवान भोलेनाथ जी सभी के दुख दर्द दूर करते हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button