IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मॉडल स्कूल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्र साकेत श्रीवास्तव ने अतिथियों को भेंट की मॉडल स्कूल पर केंद्रित कविता

प्रदीप कुमार तिवारी स्टेट हेड मध्य प्रदेश दैनिक हिंदुस्तान की गूंज

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा  मॉडल स्कूल के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के प्रथम कार्यक्रम में मॉडल स्कूल के भूतपूर्व छात्र युवा रचनाकार साकेत श्रीवास्तव ने मॉडल स्कूल के इतिहास पर केंद्रित विशेष कविता लिखी, मंच पर उसका वाचन किया एवं मंचासीन अतिथियों को वो कविता भेंट की ! इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री म. प्र. शासन इन्दर सिंह परमार, कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य मॉडल स्कूल के. एन. पांडेय, विशिष्ट अतिथि सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा, विधायक रीवा राजेंद्र शुक्ला, विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, निवर्तमान पार्षद शिवदत्त पांडेय, मॉडल स्कूल के प्राचार्य व एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं सचिव दीपक निगम ने साकेत श्रीवास्तव द्वारा लिखित विशेष कविता की खुले कंठ से प्रशंसा की ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि- “जिस प्रकार से भूतपूर्व छात्र साकेत श्रीवास्तव ने मॉडल स्कूल की महत्ता और इतिहास का वर्णन करने वाली इस कविता की रचना की, निसंदेह ये आगे आने वाली पीढ़ी के लिए कारगर साबित होगी और उन्हें ये जानने में आसानी होगी कि स्कूल की क्या उपलब्धि है, इसके संस्थापक गुरु प्रसाद श्रीवास्तव जी का क्या व्यक्तित्व था, यहाँ कौन कौन प्राचार्य हुए! वास्तव में इस कविता को लिखने वाले साकेत श्रीवास्तव का ये प्रयास प्रशंसनीय एवं सराहनीय है”! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ शिक्षाविद एस. एन. द्विवेदी, सीधी डी.ई.ओ. पी. एल. मिश्रा, सोमेश डाकवाले, नीरज खरे, डॉ अनिल श्रीवास्तव एवं विक्रांत सक्सेना सहित सैकड़ो लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button