Madhya Pradesh News गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर आज अनेक स्थान पर उमड़ा जनसैलाब ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
रतलाम जिले के अनेकों स्थान पर आज अपने अपने धर्मगुरु आश्रम पर बढ़ चढ़कर गुरु वंदना कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा पाठ पूजन कर इस गुरु पूर्णिमा वंदन के रूप में स्वीकार करते हुए अनेक स्थान पर आराधना के पश्चात हज़ारों की संख्या मे आरती के वक्त उपस्थित रहे । संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम पंचेड़ पर एक साथ उमड़ा भक्तों का जन सैलाब।भक्तिभाव व हर्षोल्लास से मनाई गुरुपूर्णिमा। नामली के निकट स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम पंचेड में आज पर्व शिरोमणि गुरु पूर्णिमा महापर्व के पावन अवसर पर अपने सदगुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आश्रम पहुंचने की गुरु भक्तों में मानो होड़ लग गई। सर्वप्रथम भक्तों द्वारा आश्रम रोड से आरंभ कर संपूर्ण आश्रम परिसर में श्री गुरु पादुका यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात गुरु वंदना एवं मानस गुरु पूजन के उपरांत श्री आशारामायण जी का संगीतमय पाठ ,वीडियो एवं ऑडियो सत्संग भजन एवं कीर्तन हवन ,सिद्ध वृक्षपरि क्रमा सहित धार्मिक व आध्यात्मिक उन्नति के अनेक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी को प्रसाद एवं ऋषि प्रसाद लोक कल्याण सेतु नशे से सावधान आदि सहित 10000 से अधिक सतसाहित्य का निशुल्क वितरण किया गया ।अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें 11000 से अधिक भक्तों ने गुरु प्रसादी ग्रहण कर अपने प्यारे गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। आश्रम संचालक श्री प्रवीण भाई ने बताया गुरु पूर्णिमा के निमित्त अनेकों भक्त तीन दिन पूर्व से ही आश्रम आकर सेवाएं दे रहे थे।और आज सुबह से ही अनेकगुरू भक्तों के आने जाने का सिलसिला निरंतर जारी है। योगेंद्र सागर जी महाराज शीतल तीर्थ के स्थान धामनोद डेलनपुर मैं भी लोगों की दिनभर गुरु वंदना के हवन पूजन और दर्शन के साथ दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।


Subscribe to my channel