Madhya Pradesh News शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव हुए सेवानिवृत्त

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
लखनादौन गणेशगंज लखनादौन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशगंज निवासी शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव शुक्रवार 30 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज से सेवानिवृत्त हुए , ज्ञात हो शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव जी की नियुक्ति 25 सितंबर 1980 में आदेगांव अंतर्गत ग्राम परासिया में सहायक शिक्षक पद पर हुई थी जिसके बाद आपने लखनादौन अंतर्गत आने वाले ग्राम गोसाई खमरिया , गणेशगंज अंतर्गत ग्राम बिजना पश्चात गुंगवारा में आपके माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदत्त की गई। वही गुंगवारा के बाद प्रमोसन होकर 2012 से 30 जून 2023 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे । सेवानिवृत्त होने पर स्कूल स्टाफ के द्वारा शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव जी की विदाई समारोह स्कूल में आयोजित किया गया जिसमे सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के बारे मे अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में पूर्व प्रिंसिपल व वर्तमान एकलव्य विद्यालय घंसौर के प्राचार्य श्री आर.के. धमानिया जी ,स्कूल प्रभारी प्राचार्य श्री मति रंजना चौहान जी गणेशगंज के सभी शासकीय स्कूल स्टॉप सेवानिवृत्त शिक्षक के समस्त परिजन सहित ग्रामीण जन की उपस्थिति में विदाई समारोह संपन्न हुआ उपरांत ढ़ोल बाजे के साथ ग्राम भ्रमण हेतू रैली निकाली जाकर सेवानिवृत्त शिक्षक के घर रैली का समापन हुआ जहां परिजन ने शिक्षक का भव्य स्वागत किया।


Subscribe to my channel