उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने घर के अन्दर से हुई चोरी का खुलासा करते हुए, चोरी किये गये सम्पूर्ण सामान के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह पाटनी, निवासी- नियर भदेलवाड़ा फील्ड पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि, अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के अन्दर से एक गैस सिलेण्डर, 70 हजार रु0 नकद, एक जोड़ी चांदी की पौंछी तथा एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा- 380/454 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में उक्त चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करने तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, श्री मोहन चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुए उक्त चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमन कुमार पुत्र किशोर राम, निवासी- ग्राम बांस (चण्डाक) थाना/जिला पिथौरागढ़ उम्र- 19 वर्ष को डांट पुलिया ऐंचोली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ सम्पूर्ण सामान व नकद धनराशि भी बरामद की गई, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

टीम में शामिल अधि0/कर्म0 गण:-
01- उ0नि0 आरती
02- हेड का0 छत्तर सिंह,
03- का0 ध्रुव सिंह।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button