उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने पर कोतवाली अस्कोट पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज।

शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन चलाने पर कोतवाली अस्कोट पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पंत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंड ड्राइविंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट, श्री उमराव सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक, संजय सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- दुर्लेख थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों/ मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 86 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button