IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिला बस हादसे का हुई शिकार,निवास विधायक मर्सकोले ने की आर्थिक मदद।

अंतिम यात्रा में शामिल डॉक्टर अशोक मर्सकोले,पीएम और सीएम को घेरा।

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  शहडोल जिले में देश के प्रदेशमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के ग्रह जिले व निवास जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम मेढी से ग्रामीणों को लेकर जा रही बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे बस में सवार चंद्रवती बाई झारिया,पति द्वारका झारिया निवासी मेढी की घटना स्थल पर मौत हो गई.वही इस हादसे के बाद निवास विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने दुख जताया और रविवार को मृतिका के परिवार जनों से मुलाकात कर 10 हजार रुपए अंत्योष्टि कार्यक्रम के लिए दी गई। दरअसल शहडोल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित कार्यक्रम पर दर्जन भर से अधिक जिलों से बसों में लोगों को लेकर कार्यक्रम में शामिल होने बस पहुंच रहे थे और मंडला जिले व जनपद पंचायत निवास अन्तर्गत ग्राम मेढी से एक बस ग्रामीणों को लेकर कार्यक्रम में जा रही थी। जैसे ही बस शहडोल जिले के सिंगपुर थाना क्षेत्र के पथखई घाट पर क्रॉसिंग के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। साथ ही ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद बस में बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग बस से कूदने लग गए। इसी दौरान बस में बैठी चंद्रवती बाई झारिया,पति द्वारका झारिया उम्र लगभग 60 वर्ष खुद की जान बचाने के चक्कर में बस से कूद गई और वृद्ध महिला उसी बस की चपेट में आ गई, व पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत गई थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना सूचना दी गई पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया और फिर देर को परिजनों ने शव को ग्रह ग्राम मेढी लाया गया. फिर रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने मृतिका के घर पहुंचे और परिवार जनों से मिलकर शोक जताया और परिवार को 10 हजार रुपए की राशि दी गई और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। निवास विधायक ने केंद्र और प्रदेश को घेरा वहीं इस घटना के बाद विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने दुख जताया है, साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज पर भी निशाना साधा है. विधायक ने शहडोल जिले में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की दुखद मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ.जैसे ही जानकारी लगी तो में आज मृतिका के घर पहुंचा और परिवार से मिला जहां पर उनका रो रो कर बुरा हाल था। उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी से जानना चाहता हूं कि उनके कार्यक्रमों में लगातार बस दुर्घटनाएं क्यों हो रही हैं और मध्य प्रदेश के नागरिक क्यों मारे जा रहे हैं? इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई उपाय क्यों नहीं किया जा रहा है? और सरकारी खर्च पर अपने तमाशे के लिए जनता का दुरुपयोग करना और उनकी जान खतरे में डालना जघन्य अपराध ही नहीं पाप भी है. मैंने पूर्व में भी कहा था और फिर कह रहा हूं कि सत्ता के मद में नर नारायण का अपमान ना करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button