IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सिंगारपुर से बैगा बाहुल्य खम्हरिया मार्ग बदहाली का शिकार

बैगा बाहुल्य ग्राम खम्हरिया में बना पुलिया के दोनों तरफ कीचड़ से आवागमन में भारी परेशानी

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  मध्यप्रदेश शासन ने आम जनता के आवागमन के लिए सड़क निर्माण कार्य कराया जाता है कि आम जनता को सुगमता पूर्वक आवागमन कर सके। शासन के महत्वाकांक्षी योजना प्रधान मंत्री सड़क योजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन कई सड़कों का कार्य गुणवत्ता विहीन होने से जो आम जनता को आवागमन में बदहाली मार्गों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि देखा जाये तो मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के बैगा बाहुल्य खम्हरिया मार्ग इस बारिश के मौसम में बदहाली का शिकार है वही इसी मार्ग में पुलियों के दोनों तरफ कीचड़ व सड़क मार्ग में कई जगह गड्ढे हो जाने से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इसी मार्ग से बैगा बाहुल्य खम्हरिया, अतरिया एवं उमरिया ग्रामों के स्कूली छात्र- छात्राएँ सिंगारपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल पढनें आते जाते हैं एवं सिंगारपुर हाट बाजार इस बदहाल मार्ग से आम जनता पहुँचते हैं। आम जनता को पैदल चलने व वाहन चालकों को इस बदहाली मार्ग पर वाहन चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलियों के दोनों तरफ कच्ची मार्ग होने से बारिश के मौसम में कीचड़ हो रहा है। जब पुलियों का निर्माण कार्य हो रहा था तो दोनों तरफ निर्माण कार्य को क्यों छोड़ दिया गया है। ग्राम वासियों में युवराज शिवरे, राजकुमार मार्को, पी डी खैरवार, रामनाथ विश्वकर्मा, बिगुल दास बैरागी, सुखमनिया परते, मुन्नीबाई भारतीया, राजेंद्र खैरवार, सुखलाल पुषाम, अर्जुन भवेदी, सहदेव भवेदी, सहित समस्त ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही सड़क मार्ग का जांच कराकर निर्माण कार्य कराने के लिए कार्यवाही करें, ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button